{"_id":"5bd0c01dbdec22698a470356","slug":"71540407325-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव धनुष टूटने पर गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव धनुष टूटने पर गूंजे जयकारे
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। छानबे क्षेत्र के सिहावल में सरस्वती रामलीला समिति के तत्वावधान में मंगलवार की रात धनुष यज्ञ की लीला हुई। राजा जनक द्वारा पृथ्वी वीरों से विहीन कहने पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठे। इसी बीच विश्वामित्र ने राम को इशारा किया। गुरु की आज्ञा मिलते ही राम ने शिव धनुष को खंड खंड कर दिया। धनुष टूटते ही परिसर श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
सखियों संग सीता ने आकर राम के गले में जयमाला पहनाई। भगवान शंकर के धनुष खंडन की जानकारी होते ही परशुराम जनकपुर आए और जनक से भीड़भाड़ का न सिर्फ कारण पूछा बल्कि वे क्रोध हो उठे। लक्ष्मण उनकी बात को सहन न कर सके। परशुराम व लक्ष्मण संवाद से परिसर में सियापा छा गया। परशुराम को समझाने विश्वामित्र आगे आ गए। राम ने भी परशुराम से क्षमा मांगी लेकिन परशुराम का क्रोध शांत न हुआ। जब उन्हें मालूम हुआ कि राम ने धनुष तोड़ा है तो वे सोचने लगे। परशुराम ने कहा कि यदि आप सचमुच राम हैं तो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा कर मेरे संदेह को दूर करें। जब राम ने प्रत्यंचा चढ़ा दिया तो परशुराम न सिर्फ क्रोध शांत हुआ बल्कि वे विनय करते हुए वन को चले गए। राम का अभिनय उमंग, लक्ष्मण का शिवम्, परशुराम का छेदीलाल गिरी, राजा जनक उदय तिवारी व विश्वामित्र का अभिनय विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर विजय पांडेय, राजन दुबे ,मुखिया दुबे, विनय दुबे, आशुतोष दुबे सहित भारी संख्या मे दर्शक मौजूद रहे।