{"_id":"5b6c89834f1c1b9f3e8b6028","slug":"71533839747-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्पोजल पर प्रतिबंध के विरोध में डिस्पोजल व्यापारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
टटहाई रोड स्थित टाटेश्वर महादेव मंदिर परिसर से निकला जुलूस नगर के मुकेेेेरी बाजार, गुड़हट्टी, तुलसी चौक, गिरधर चौराहा, वासलीगंज, घंटाघर, संकट मोचन व रामबाग होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा जहां प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान डिस्पोजल व्यापारी संघ ेक अध्यक्ष अमित सेठिया ने कहा कि डिस्पोजल सामानों पर प्रतिबंध लगने से व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। कहा कि सरकार से राहत नहीं मिली तो आंदोलन तेज किया जाएगा। महामंत्री अनुप गुप्ता ने कहा कि व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने कहा कि सरकार व्यापारियों की समस्या पर सहानुभूति पूर्वक विचार करे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार, अनिल अग्रवाल, रामबाबू कसेरा, मोहन लाल, मनोज जैन, आयुष सिंह, अंकित मिश्रा, संजय केशरी, श्यामबाबू, सुमित सेठिया, मुन्ना, उमाशंकर, रवि, अमन, अभय केशरवानी, अनिल अग्रहरी, इन्द्रकुमार आदि मौजूद रहे।