फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पेंशन बहाली को लेकर एक मंच पर आए कर्मचारी

पेंशन बहाली को लेकर एक मंच पर आए कर्मचारी

Sun, 05 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पेंशन बहाली को लेकर एक मंच पर आए कर्मचारी
मिर्जापुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक शनिवार को फतहा स्थित विश्वसरैया हाल में हुई। इसमें यह तय हुआ कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग लेकर नौ अगस्त को मंडल के जिलों के शिक्षक और कर्मचारी मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

बैठक में मंच के प्रांतीय महामंत्री शिवबरन यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की लड़ाई भविष्य की लड़ाई है। हम सरकार से अपनी बात मनवा कर रहेंगे। कहा कि नेताओं, कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए अलग-अलग व्यवस्था अब नहीं चलेगी। रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री अतिंद्र खरवार ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने के लिए यदि हमें रेल का चक्का जाम भी करना पड़ेगा तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिवाकर राय ने कहा कि आगामी नौ अगस्त को कर्मचारी एवं प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालयीय शिक्षक सरकार की चूलें हिला देंगे। कहा कि कर्मचारी और शिक्षक समाज यह कतई नहीं बर्दाश्त करेगा कि सरकार कर्मचारियों व शिक्षकों के बुढ़ापे का सहारा पेंशन छीनकर उस धन को अनाधिकृत रूप से शेयर मार्केट में लगाए। कर्मचारी शिक्षक अपने साथ-साथ अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों, सहयोगियों सबको इस अन्याय से अवगत कराएं और सरकार को सबक सिखाएं। बैठक के दौरान मंच के विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखें। इसमें अनिल कुमार सिंह, सुनील पांडेय, राजनाथ, विनोद सिंह, अशोक सिंह, इजहार अहमद, लव कुमार सिंह, डीएल विश्वकर्मा, वीवी पांडेय प्रमुुख रहे। अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के चंद्रशेखर मिश्र और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस बैठक में विंध्याचल मंडल के तीनों जनपदों के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed