फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रही है सरकार

शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रही है सरकार

Sun, 29 Jul 2018 12:43 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रही है सरकार
धरना देते शिक्षक
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षकों ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मंडलीय अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। इसके चलते शिक्षकों को समान कार्य के बदले समान वेतन नहीं मिल रहा है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद ने कहा कि इस समय समाज में असाध्य रोगों की भरमार है। सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों को रोगों के इलाज के लिए नि:शुल्क चिकित्सीय सुविधा प्रदान करे। पूर्व कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि वर्ष 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों का पेंशन पुनर्निरीक्षण किया जाए। इसमें व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए। जिला मंत्री बलवंत सिंह ने पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। अध्यक्षता करते हुए सत्यभूषण सिंह ने समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग की। इस दौरान निजामुदद्दीन, जटाशंकर तिवारी, हीरा लाल मिश्र, अखलाक अहमद, भगौती प्रसाद, अशोक भारती, लालचंद्र मौर्य, विष्णु नारायण, मनोज कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन में आलोक सिंह, मनोज नीलम, जितेंद्र कुमार सिंह, राम सागर, अरविंद दुबे, धर्मराज सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, अनूप जायसवाल, राधाकांत त्रिपाठी, राकेश उपाध्याय, प्रेमचंद्र यादव, संजय सिंह, चंद्रकला, मनोरमा, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed