{"_id":"5b43a13f4f1c1b18308b538f","slug":"71531158847-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के लिए किसानों ने प्रशासन से मांगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई के लिए किसानों ने प्रशासन से मांगा पानी
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने सिंचाई की सुविधा के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित 12 सूत्री पत्रक नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा। इसमें जरगो बांध में लिफ्ट पंप लगाकर उसे अहरौरा बांध से जोड़ते नरायनपुर और जमालपुर ब्लॉक को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि इससे 175 गांवों के करीब 15 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में किसान खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जनपद के नहरों की सफाई और मरम्मत कराई जाए जिससे खरीफ की फसल की सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंच सके। कहा कि खरीफ की फसल को देखते हुए डीएपी, यूरिया और कीटनाशक दवा सहकारी समितियों व कृषि केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाए। जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रेलवे में अधिग्रहित भूमि के बदले नौकरी व चार गुना मुआवजा दिया जाए और करहट में ओवरब्रिज का निर्माण कराए। मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि क्षतिग्रस्त सिंचाई खंड चुनार के तहत धुरिया माइनर, खेमईपुर माइनर, आनंदीपुर माइनर, कंचनपुर, गौसपुर, कौडिया, पथरौरा, हिनौता माइनर की मरम्मत कराया जाए। अहरौरा से जिला मुख्यालय तक सरकारी बस चलाने की मांग की। मड़िहान ब्रांच नगर के किसानों की सिंचाई व्यवस्था के लिए घाघर नहर प्रणाली की मरम्मत कराई जाए। कहा कि अहरौरा में कृषि केंद्र की स्थापना किया जाए, जिससे नरायनपुर, जमालपुर, राजगढ़ ब्लॉक के किसानों को लाभ मिल सके। इस दौरान अधेश सिंह, कंचन सिंह, अरुणेंद्र मोती लाल साहनी, शिव प्रसाद, परशुराम मौर्य, श्यामलाल मौर्य, विश्वनाथ सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रतन चौरसिया, सावित्री देवी, रामाश्रय सिंह, सुखनंदन दुबे, रामसुख सिंह, रमपति देवी, सुनिता देवी, गिरजा शंकर यादव मौजूद रहे।