{"_id":"5b439f6a4f1c1b07278b5808","slug":"71531158378-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर झूली विवाहिता, मायके वालो ने हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर झूली विवाहिता, मायके वालो ने हत्या का आरोप
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चील्ह। स्थानरीय थाना क्षेत्र के गड़गेड़ी गांव में 24 वर्षीय एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गड़गेड़ी गांव निवासी विकास यादव की 24 वर्षीय पत्नी बबीता यादव किसी बात से क्षुब्ध होकर सोमवार की दोपहर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर रस्सी से छत के पंखे के सहारे गले फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर किसी तरह से अंदर का नजारा देख परिजनों के पैर के नीचे से जमींन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतार अपने कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने चार लोगों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया ।