फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रीय मंत्री से मिले अनुदेशक मांगा 17 हजार मानदेय

केंद्रीय मंत्री से मिले अनुदेशक मांगा 17 हजार मानदेय

Sun, 22 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री से मिले अनुदेशक मांगा 17 हजार मानदेय
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भरूहना स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने पेयजल, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास और स्वास्थ्य सेवा में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया । उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री से मिला और मांग पत्र सौंपा और बढ़े मानदेय दिलाने की मांग किया। जिला कोषाध्यक्ष अर्पित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अंश कालिक अनुदेशकों को उचित मानदेय न मिलने के कारण समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुदेशकों को 17 हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया था लेकिन इतना मानदेय नहीं दिया जा रहा है। वहीं बीते 11 से 12 महीने के बाद भी अधिकारियो की हीलाहवाली के कारण 17,000 रूपया का मानदेय का शासनादेश अभी तक जारी नही हो सका है। इस दौरान प्रदीप कुमार दुबे, संदीप कुमार, मीना, अल्का, वंदना, लक्ष्मी, चंदा, कीर्ति, कंचन, अनीता, सर्वेश यादव, अश्विनी, अर्जुन, अनुराग, बंटी, भानू, अभय, अमित, सुशील, सुनील आदि अनदेशक शामिल रहे। जनता दरबार में अनगढ़ के जयराम शर्मा ने प्रेरणा विद्या मंदिर को राष्ट्रीय शिशु पालन गृहोें के अनुदान के संबंध में अपनी बात को रखा। केन्द्रीय मंत्री ने सभी की समस्याओ को एक-एक करके सुना और संबंधित अधिकारी से फोन पर वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, लालबहादुर सिंह, जवाहिर सिंह, उदय पटेल, निर्मला राय, जयशंकर पटेल, शिवकुमार सिंह पिंटू पटेल, सुरेश सिंह, हरिदास सिंह, सुरेश पाल, गोपाल दास शर्मा, शशिकांत सिंह, दिनेश्वर सिंह, दीनबन्धू सिंह, सूरज सिंह पटेल, विजयशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed