फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धान का भुगतान नही होने से किसान परेशान

धान का भुगतान नही होने से किसान परेशान

Fri, 20 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
धान का भुगतान नही होने से किसान परेशान
अदलहाट। चार मांह बीत जाने के बाद भी क्षेत्रीय सहकारी समिति अदलहाट के धान क्रय केंद्र के 42 किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। क्रय केंद्र पर लगभग 36 लाख रुपये के धान का भुगतान नहीं होने से किसानों में रोष व्याप्त है। भुगतान नहीं होने के डर से किसान अपने गेहूं को क्रय केंद्रों पर बेचने से कतराने लगे हैं। एक सप्ताह के अंदर धान का भुगतान नहीं होने पर किसानों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहकारी समिति अदलहाट के धान क्रय केंद्र पर दिसंबर, जनवरी माह में बेचे गए 42 किसानों के धान का लगभग 36 लाख रुपये बकाया है। किसान चार महीने से धान क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। आए दिन सचिव से पैसे को लेकर कहा सुनी होती है। सचिव समरजीत सिंह ने बताया कि क्रय एजेंसी पीसीएफ से बार-बार पैसे की मांग किए जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसको लेकर आए दिन किसानों से झड़प हो रही है। किसान विजय शंकर तिवारी का कहना है कि 24 अप्रैल को लड़के की शादी पड़ी है, पैसे की आवश्यकता है। परंतु कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है। धान का भुगतान नहीं होने दमयंती देवी, विपिन सिंह, विनय सिंह, मनीष सिंह, राज कुमारी देवी, लाल मन सिंह, मुकेश सिंह, सत्य नारायण पाल आदि किसानों में रोष व्याप्त है। उप जिलाधिकारी चुनार अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि एआर सहकारिता को तत्काल किसानों का भुगतान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed