{"_id":"5a4bc4d64f1c1b35198b46f7","slug":"71514915030-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौषी पूर्णिमा पर विन्ध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौषी पूर्णिमा पर विन्ध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। पौष पूर्णिमा पर मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। भोर में जैसे आरती हुई उसके बाद दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया। भक्त गंगा स्नान करने के बाद माला फूल, नारियल चुनरी लेकर बड़े श्रद्धा भाव से कतार में खड़े हो गए और मां का दर्शन कर सुख, समृद्धि की कामना की।
भोर में आरती के बाद दर्शन पूजन करने का दौर शुरू हो गया। चारों तरफ मां का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर की बढ़ रहे थे। किसी ने गर्भ गृह तो किसी ने झांकी पर जाकर अपनी अपनी हाजिरी लगाई। भक्तों ने मनोकामना पूर्ण समृद्धि कामना की। मंदिर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड में पहुंच कर आहुति डाली। महिलाएं व बच्चों ने विंध्य धाम की गलियों में सजी दुकानों पर जरूरत के सामान की खरीदारी की। विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने के बाद भक्त त्रिकोण परिक्रमा करने के रवाना हुए। भक्तों ने काली खोह स्थित मां काली मंदिर में पहुंच कर अपनी हाजिरी लगाई ओर मन्नतें मांगी। अष्टभुजा पहाड़ स्थित मां अष्टभुजी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।