फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पौषी पूर्णिमा पर विन्ध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु

पौषी पूर्णिमा पर विन्ध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 02 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पौषी पूर्णिमा पर विन्ध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु
विंध्याचल। पौष पूर्णिमा पर मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। भोर में जैसे आरती हुई उसके बाद दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया। भक्त गंगा स्नान करने के बाद माला फूल, नारियल चुनरी लेकर बड़े श्रद्धा भाव से कतार में खड़े हो गए और मां का दर्शन कर सुख, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

भोर में आरती के बाद दर्शन पूजन करने का दौर शुरू हो गया। चारों तरफ मां का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर की बढ़ रहे थे। किसी ने गर्भ गृह तो किसी ने झांकी पर जाकर अपनी अपनी हाजिरी लगाई। भक्तों ने मनोकामना पूर्ण समृद्धि कामना की। मंदिर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड में पहुंच कर आहुति डाली। महिलाएं व बच्चों ने विंध्य धाम की गलियों में सजी दुकानों पर जरूरत के सामान की खरीदारी की। विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने के बाद भक्त त्रिकोण परिक्रमा करने के रवाना हुए। भक्तों ने काली खोह स्थित मां काली मंदिर में पहुंच कर अपनी हाजिरी लगाई ओर मन्नतें मांगी। अष्टभुजा पहाड़ स्थित मां अष्टभुजी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed