{"_id":"5a2ece254f1c1b4c528b8d16","slug":"71513016869-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रविवार भूखों को खिला रहे खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रविवार भूखों को खिला रहे खाना
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकहितकारी साप्ताहिक आयोजन के तहत नगर के युवाओं द्वारा गरीबों को खाना खिलाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह आयोजन एक पहल जरूरतमंदों के लिए नाम से किया जा रहा है जिसमें नगर के कई युवा लगे हुए हैं। इस क्रम में बीते रविवार की शाम गरीबों और जरूरतमंदों को खाने का पैकेट वितरित किया गया।
प्रत्येक रविवार को भूखों को खाना खिलाने के इस कार्यक्रम के संयोजक बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र प्रियांशु सिंह पटेल हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के सहयोग से प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद भूखे लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया गया है। इसकी शुरुआत बीते 29 अक्तूबर को मां विन्ध्यवासिनी और कंतित शरीफ का आशीर्वाद लेकर किया गया है। अब तक छह रविवारों को भूखों को खाना खिलाया गया है। बीते रविवार को रेलवे स्टेशन, शुक्लहा, वासलीगंज, त्रिमोहानी, मुकेरी बाजार आदि इलाकों में खाने के पैकेट का वितरण किया गया। प्रियांशु ने लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। इस कार्य में शुभम, स्नेहिल, निखिल, आनंद, सत्यम आदि प्रियांशु की मदद कर रहे हैं।