फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कांवर में गंगा जल लेने बरियाघाट पर उमड़े कांवरिया

कांवर में गंगा जल लेने बरियाघाट पर उमड़े कांवरिया

Sun, 30 Jul 2017 12:10 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कांवर में गंगा जल लेने बरियाघाट पर उमड़े कांवरिया
विज्ञापन

मिर्जापुर। कांवर में गंगा जल भरने के लिए शनिवार को नगर के बरिया घाट पर दूरदराज से बड़ी संख्या में कांवरियों की टोली पहुंची हुई थी। गंगा घाट पर थोड़ी देर विश्राम करने के बाद कांवरियों ने जलपान किया। गंगा स्नान करने के बाद कांवरियों ने कांवर में गंगा जल भर कर पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात कंधे पर कांवर रख कर कांवरिया बोल बम का जयघोष करते शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। कांवरियों की टोली में पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे।

सावन माह के चौथे सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को नगर के बरियाघाट पर कांवरियों का रेला लगा रहा। बरिया घाट पर गंगा जल लेने के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़ के चलते गंगा घाट गेरुआ रंग में रंगा नजर आ रहा था, वहीं हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा था। बरिया घाट पर अपने-अपने साधन से पहुंची कांवरियों की टोली ने शिवद्वार रवाना होने के पूर्व थोड़ा विश्राम करने के बाद घर से लाए पूड़ी-सब्जी आदि ग्रहण किया। गंगा घाट मार्ग पर सजी पूजन व कांवर की अस्थायी दूकानों पर पहुंच कर शिव भक्त पूजन सामग्रियों सहित आकर्षक कांवर की भी खरीदारी की। तत्पश्चात गंगा स्नान करने के बाद तट पर स्थित शिवालयों में विधिवत पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात कांवर में गंगा जल भरने के बाद कांवरियों का जत्था शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ। नगर का बरिया घाट सुबह से ही बोल-बम के जयकारे से भक्तिमय हो रहा था, वहीं बड़ी संख्या में गेरुआ वस्त्र धारण कर कांवरियों के जत्थे का शिव भक्ति के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। बरिया घाट पर उमड़ी कांवरियों की भीड़ को देखते हुए गंगा किनारे बैरिकेडिंग की व्यवस्था सहित सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम रहे। बरियाघाट पर उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़ के चलते बरिया घाट पर सुबह से शाम तक चहल-पहल का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed