फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   70 more accounts were detected, Rs 5 crore was deposited in one account.

Mirzapur News: 70 और खातों का चला पता, एक खाते में आए पांच करोड़ रुपये

Sat, 11 Oct 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
70 more accounts were detected, Rs 5 crore was deposited in one account.
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने साइबर अपराध से अर्जित रुपयों को दूसरे के खाते में जमा कराने वाले गिरोह के आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस की जांच में 70 और खातों का पता चला है। इसमें ठगी के रुपये आए हैं। इसमें एक खाते में पांच करोड़ रुपये आने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच अक्तूबर को दिलीप विश्वकर्मा की तहरीर पर सात लोगाें पर दूसरे के खाते का उपयोग कर ठगी के रुपये मंगाने का मुकदमा दर्ज किया। मामले में 30 लोगों का नाम प्रकाश में आया है। नामजद सात आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी तो पता चला कि तीन आरोपी दुबई भाग गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इस बीच पुलिस की छानबीन में पता चला है कि 70 और खाते में साइबर ठगी के रुपये आए हैं। इन खातों की जांच की जा रही है। इसमें एक खाता चुनार में खोला गया है। इसमें करीब पांच करोड़ के करीब रुपए आए हैं। शेष अन्य खातों में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन हुए हैं। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि 70 और खातों का पता चला है। इन खातों में करोड़ों के लेनदेन हुए हैं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed