फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   70 found Kovid infected, 75 discharged

70 मिले कोविड संक्रमित, 75 डिस्चार्ज

Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
70 found Kovid infected, 75 discharged
मंडलीय अस्पताल में टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में पिछले 18 दिनों से लगातर संक्रमित मिल रहे है। मंगलवार को 70 संक्रमित मिले है। अब तक चार बाद 50 से अधिक संक्रमित मिल चुके है। मंगलवार को स्वस्थ्य होने वालो की संख्या अधिक रही। 75 लोगों के स्वस्थ्य होने पर उनका डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक्टिव केस की संख्या 265 हो गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 529 है। मंगलवार को 75 के डिस्चार्ज होने पर अब तक 11 हजार 146 लोगों स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 118 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 245 है। सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में मंगलवार को 2866 की रिपोर्ट आई है। इसमें 60 संक्रमित मिले है। 10 संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। सोमवार को जो संक्रमित मिले उसमें 48 पुरुष और 22 महिला है। नौ अन्य जनपद के अस्पताल में भर्ती है। बाकी होम आईसोलेशन में है। जिले में अब तक 11 लाख 54 हजार 310 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 52 हजार 938 की रिपोर्ट आई है। 1372 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में छह लाख 77 हजार 591 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया भी कोविड संक्रमित हुए है। उनके प्रतिनिधि डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कैलाश चौरसिया की रिपोर्ट पाजिटीव आई है। उन्होंने अपने इष्ट मित्रों से जांच कराने की अपील की है। जिले में मंडलीय अस्पताल समेत सीएचसी पीएचसी पर मंगलवार को 15 प्लस और अन्य को टीका लगया गया। मंगलवार को काफी संख्या में किशोरों को टीका लगाया गया। 15 से 17 वर्ष में टीकाकरण का लक्ष्य एक लाख 75 हजार 127 है। अब तक एक लाख एक हजार 408 को टीका लगाया गया है। मंगलवार को चील्ह पीएचसी पर 189, गुरुसंडी पर 970, विजयपुर में 955, पड़री में 356, कछवां में 236, सीखड़ में 872, जमालपुर में 465, चुनार में 426, लालगंज में 425, हलिया में 434, पटेहरा में 542, राजगढ़ में 1050, मंडलीय अस्पताल में 518 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed