फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   70 absent in the inspection of the municipality

नगर पालिका के निरीक्षण में 70 अनुपस्थित

Thu, 21 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
70 absent in the inspection of the municipality
मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को नगर पालिका परिषद के कार्यालयों का निरीक्षण किया। कार्यालय व फील्ड के सभी कर्मचारियों में से 70 अनुपस्थित रहे। सभी का एक दिन का वेतन रोकने व जवाब मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पालिका के प्रकाश विभाग कार्यालय में नौ कर्मचारी पंजीकृत हैं। इसमें एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। प्रकाश विभाग (फील्ड वर्कर) कार्यालय में कुल 20 कर्मचारी हैं, इसमें पांच कर्मचारी अनुपस्थित थे। निर्माण विभाग कार्यालय में रजिस्टर में कुल 31 कर्मचारी अंकित हैं। इसमें 20 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसी प्रकार प्रधान कार्यालय में उपलब्ध रजिस्टर में कुल 19 कर्मचारी अंकित हैं, इसमें से 13 कर्मचारी अनुपस्थित थे। सफाई विभाग कार्यालय में उपलब्ध रजिस्टर में कुल 17 कर्मचारी अंकित हैं, इसमें छह कर्मचारी अनुपस्थित थे। कर विभाग कार्यालय में उपस्थिति पंजिका नहीं दिखाई गई। उपस्थित कर्मचारी सोनू कुमार ने बताया गया कि रजिस्टर दो दिनों से नहीं मिल रहा है। साथ ही अवगत कराया गया कि इस विभाग में कुल 33 कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुल आठ कर्मचारी उपस्थित रहे। शेष कर्मचारी अनुपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान ईओ ओम प्रकाश, अरविंद यादव, कर निर्धारण अधिकारी व बृजमोहन यादव, कर अधीक्षक सुनील मौर्य जेई व मनोज सोनकर जेई भी अनुपस्थित रहे। ईओ ने बताया कि वह और जेई सुनील मौर्य सफाई व्यवस्था के निरीक्षण हेतु फील्ड में निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed