फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   63,860 students of the district will appear in the UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे जिले के 63,860 विद्यार्थी

Thu, 10 Feb 2022 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
63,860 students of the district will appear in the UP board exam
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड की परीक्षा 15 से 20 फरवरी के मध्य संभावित है। शिक्षकों का कहना है कि इन तारीखों के बीच परीक्षाएं हो सकती हैं। इसलिए सोमवार से माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाएं शुरू होने के बाद से विद्यालयों में पठन-पाठन की गति तेज हो गई है। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी कोर्स पूरा कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि कोर्स लगभग पूरा है। कोविड-19 के चलते बंद हुए विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया गया है, लेकिन परीक्षार्थी व उनके अभिभावक इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि कक्षाएं चलाई तो गईं, लेकिन केवल नाममात्र के लिए। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से जो भी घर पर पढ़ाई की है, वही फिलहाल उनके पास है। अब विद्यालय खुल गए हैं, तो पढ़ाई निश्चित रूप से तेज गति से हो रही है। इसका असर भी हो रहा है। सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक की जो कक्षाएं हैं, वह जोर शोर से संचालित हो रही हैं। शिक्षक भी काफी दिनों बाद मिले अपने विद्यार्थियों को कोर्स पूरा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वह भी चाहते हैं कि जो समय मिला है उसमें पाठ्यक्रम पूरा कर दिया जाए। गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन व जीव विज्ञान जैसे विषयों पर विशेष मेहनत की जा रही है। हिंदी व अंग्रेजी भी अपनी गति से चल रही है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 35 हजार 452 तथा इंटरमीडिएट में 28 हजार 408 समेत कुल 63 हजार 860 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद मार्च के अंत तक हो सकती हैं। हालांकि प्रायोगिक परीक्षा की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। अभी फिलहाल प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी विद्यालयों में शिक्षक जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में अभी भी विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम है। हालांकि विद्यालय खुले तीन दिन हो चुके हैं। उसके बाद भी अभी लोग धीरे-धीरे आ रहे हैं। पहले दिन तो सोमवार को काफी कम उपस्थिति रही। उसके बाद मंगलवार को कुछ संख्या बढ़ी और बुधवार को कुछ और अधिक उपस्थिति हुई। दो-चार दिनों में उपस्थिति सामान्य हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। एएसजे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार को तकरीबन 60 विद्यार्थी विद्यालय आए थे, जबकि कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में पंजीयन लगभग छह सौ की है। इसी प्रकार सुंदर मुंदर बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि बुधवार को लगभग दो सौ की संख्या में छात्राएं आई थीं। मान्यवर कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता यादव ने बताया कि बुधवार को विद्यालय में दो सौ छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्री बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी के निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा 14 या 15 फरवरी से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed