फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   63.80 percent voting for panchayat vacant posts

पंचायत के रिक्त पदों के लिए 63.80 प्रतिशत मतदान

Sun, 13 Jun 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
63.80 percent voting for panchayat vacant posts
मिर्जापुर। जिले के पांच विकास खंड क्षेत्र के 19 बूथों पर शनिवार को मतदान हुआ। इसमें 63.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 14 जून की सुबह होगी। इस चुनाव में सिटी, हलिया, छानबे, मझवां और राजगढ़ विकास खंड में उपचुनाव हुआ।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए अर्जुनपुर और अघौली में बने दो बूथों पर मतदान संपन्न कराया गया। आरओ निमेश कुमार पांडेय ने बताया कि 2070 वोटो में 1184 मत पड़े। जिसका प्रतिशत 57.19 रहा। हलिया: विकास खंड के सात ग्राम पंचायतों के तेरह ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए शनिवार को आठ बजे से मतदान प्रारंभ होकर देर शाम छह बजे तक 60.73 प्रतिशत के साथ संपन्न हुआ।ग्राम पंचायत हलिया के दो वार्ड सदस्य तथा हथेड़ा के दो वार्ड सदस्य,बरी के वार्ड सदस्य, पंवारी कला के तीन वार्ड सदस्य, मनिगढा,देवहट दो वार्ड सदस्य, ददरी के दो वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों के लिए मतदान सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। ग्राम बरी में सार्वाधिक 85.70 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं पंवारी कला में 65.21 प्रतिशत व देवहट में 51.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीशनल एसपी महेश सिंह अत्री ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। आरओ केके सिंह ने बताया कि हलिया विकास खंड में 60.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए आरओ केके सिंह, बीडीओ रामदरश चौधरी व एडीओ पंचायत पीयूष दूबे भी लगे रहे। जिगना, पंचायत उप चुनाव मतदान में छानबे ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय खैरा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा कुल 852 मत पड़े। ग्राम पंचायत सेमरी में चार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए प्राथमिक विद्यालय सेमरी में 395 मत व बघेडाकला में एक ग्राम पंचायत सदस्य के लिए प्राथमिक विद्यालय दुबहा में 107 मत तथा बरबटा मे पांच ग्राम पंचायत सदस्य के लिए प्राथमिक विद्यालय बरबटा में 476 मत पड़े। राजगढ़, विकास खंड क्षेत्र के धनसिरिया गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव शनिवार को संपन्न कराया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धनसिरिया क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव जीतने वाले अखिलेश्वर सिंह की मौत के बाद खाली हुए क्षेत्र पंचायत पद पर पुन: उपचुनाव कराया गया। जिसमें पांच उम्मीदवार चुनाव में रहे। धनसिरिया क्षेत्र पंचायत में कुल 1473 मतदाता है। जिसमें 987 मत पड़े।शाम छह बजे तक हुए मतदान में 67 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed