फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पीएचसी पर रेबीज इंजेक्शन नदारद

पीएचसी पर रेबीज इंजेक्शन नदारद

Sun, 07 Apr 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी पर रेबीज इंजेक्शन नदारद
हलिया। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज इंजेक्शन न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई महीने से इस सूई का अभाव बना हुआ है। जरुरत पड़ने पर लोगों को सूई लगवाने के लिए 70 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खरिहट खुर्द निवासी राजेश की पुत्री सुग्गी 6 वर्ष को एक अप्रैल को घर पर कुत्ते ने काट लिया था। जिसके उपचार के लिए परिजन गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले आए। लेकिन इंजेक्शन न होने के कारण निजी चिकित्सकों का दरवाजा खटखटाना पड़ा। यहां भी इंजेक्शन न लगने पर परिजन जिला अस्पताल ले जाने के लिए विवश हुए। पीड़ित परिवार का कहना है कि जीवन रक्षक दवाओं की कमी के कारण गांव के लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय का सहारा लेना पड़ रहा है। पीएचसी में जीवन रक्षक दवा अस्पताल में न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार के खिलाफ लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। प्रभारी चिकत्सा अधिकारी डा.अभिषेक जायसवाल का कहना है कि एंटी रेबीज इंजेक्शन जिले से ही नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed