{"_id":"5c291524bdec2256986d27d3","slug":"61546196260-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयले के दाम बढ़ने पर भट्ठा मालिक चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयले के दाम बढ़ने पर भट्ठा मालिक चिंतित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। क्षेत्र के ईट भट्ठा मालिकों की बैठक हनुमानपुर स्थित अमन ईट भट्ठे पर राणा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जमालपुर क्षेत्र के ईट भट्ठा मालिकों ने अपनी समस्याएं संगठन के माध्यम से रखते हुए निस्तारण पर चर्चा की।
राणा प्रताप सिंह ने कहा कि कोयले की महंगाई से भट्ठा मालिकों पर बोझ बढ़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कोयले का दाम तो बढ़ा, पर ईट का भाव ज्यों का त्यों रहा। जिससे इस व्यवसाय में कई भट्टा मालिकों को घाटा उठाना पड़ रहा है। बैठक के दौरान मालिकों ने काम करने वाले मजदूरों का भुगतान चेक के माध्यम से करने का निर्णय लिया। साथ ही भारत सरकार के स्वच्छता अभियान पर बल देते हुए सभी भट्ठों पर शौचालय निर्माण व उसके प्रयोग पर बल दिया। ज्ञान सिंह ने कोयले के बढ़े दाम के हिसाब से ईट मूल्य निर्धारित करने की बात कहीं, जिस पर सभी ने समर्थन किया। बैठक संचालन अमन भट्ठे के मालिक ज्ञान सिंह ने किया। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह, राणा सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, अजीत सिंह, हरिशंकर सिंह, विजय कुमार सिंह, राजन सिंह व चंद्र भूषण सिंह आदि मौजूद रहे।