फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कुंभ मेले में चलेंगी पांच सौ अतिरिक्त बसें

कुंभ मेले में चलेंगी पांच सौ अतिरिक्त बसें

Thu, 20 Dec 2018 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
कुंभ मेले में चलेंगी पांच सौ अतिरिक्त बसें
मिर्जापुर। कुंभ मेले के दौरान पड़ने वाले विशेष पर्व पर प्रयागराज जाने वाले लोगों को अब 20 किमी तक फ्री में बस सेवा मिलेगी। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से मिर्जापुर समेत आसपास के स्टेशनों से प्रयागराज के लिए 500 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये बसें मेले के 20 किमी पहले बनाए गए बस स्टैंड से श्रद्धालुओं को लेकर संगमघाट पर पहुंचाएंगी। जबकि जिले से मेले के दौरान तीन सौ बसें चलायी जाएंगी।
विज्ञापन

कुंभ में भीड़ को देखते हुए 20 किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जाता है। यही नहीं रोडवेज बस का भी स्टैंड पहले ही बना दिया जाता है। सभी यात्री को वहीं पर उतार दिया जाता है। वहां से संगम तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं रहता है। यात्रियों को संगम तक पहुंचने के लिए लगभग 20 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे यात्री परेशान होते हैं। श्रद्धालु कभी कभी स्नान करने से वंचित रह जाते हैं। इसको देखते हुए शासन ने इस बार उनको विशेष सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। सरकार ने मेले के विशेष पर्व पर 500 बसें चलाकर यात्रियों को 20 किलोमीटर तक यात्रा को फ्री में बस सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया है। ये बसें 20 किमी पहले बनाए गए बस स्टैंड से बैठाकर संगम घाट के पास बनाए गए बस स्टैंड तक छोड़ेंगी।
विज्ञापन

इनसेट
किस दिन चलेंगी बसें
आगामी 14, 15 जनवरी मकर संक्राति, 21 को पौष पूर्णिमा, चार फरवरी को मौनी अमावस्या, दस फरवरी को बसंत पंचमी, 19 फरवरी को माघ पूर्णिमा, चार मार्च को शिवरात्रि पर बसें चलेंगी। क्योंकि 14 व 15 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर कुंभ मेले में एक करोड़ 20 लाख, 21 जनवरी पौस पूर्णिमा के अवसर पर 55 लाख, चार फरवरी मौनी अमावस्या के अवसर पर तीन करोड़, दस फरवरी बसंत पंचमी को दो करोड़, 19 फरवरी माघी पूर्णिमा को एक करोड़ 60 लाख, चार मार्च महाशिवरात्रि को 60 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसी को देखते हुए यह 500 अतिक्ति बसें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कहां से चलेंगी बसें
रहिमा, फामामऊ, करछना, घुरपुर, पुरामुक्ति, नबावगंज, सोराव, समेत अन्य स्थानों से ये बसें चलेंगी।
वर्जन
कुंभ मेले के दौरान विशेष पर्वों पर 500 बसें चलाई जाएंगी। जो मेले के दौरान 20 किमी पहले ही बनाए बस स्टैंड से यात्रियों को बैठाकर संगमघाट के पास बनाए गए बस स्टैंड तक पहुंचाएंगी। यह सेवा फ्री रहेगी। यात्रियों को किसी प्रकार का भाड़ा नहीं देना होगा।
सीबी राम
एआरएम, राज्य सड़क परिवहन निगम, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed