फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दिसंबर में ठंड ने दी दस्तक, कहीं नहीं बन रहा रैन बसेरा

दिसंबर में ठंड ने दी दस्तक, कहीं नहीं बन रहा रैन बसेरा

Thu, 13 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
दिसंबर में ठंड ने दी दस्तक, कहीं नहीं बन रहा रैन बसेरा
मिर्जापुर। दिसंबर माह का एक पखवारा बीतने को है, लेकिन नगर के किसी भी इलाके में न तो अलाव जलवाने का प्रबंध किया गया है और न ही रैन बसेरा का ही इंतजाम हो पाया है। जिला व पालिका प्रशासन की तरफ से ठंड से बचाव के लिए कोई सुधि नहीं ली जा रही है। कहीं पर अलाव नहीं जलवाए जाने से रात को निकलने वाले राहगीर ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। कहीं पर भी रैन बसेरा का इंतजाम नहीं करवाए जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण इलाके के चौराहे-तिराहे एवं नगरीय तथा विंध्याचल रेलवे स्टेशनों पर कहीं भी अलाव नहीं दिख रहे हैं। वहीं रोडवेज परिसर में भी यात्री रात में ठंड से ठिठुर रहे हैं। रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर सहित नगर के प्रमुख चौराहों-तिराहों व बाजारों में कहीं अलाव जलवाने की व्यवस्था हर साल अभी तक हो जाती थी, लेकिन अभी तक पालिका प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कंतित, विंध्याचल, अष्टभुजा पहाड़ सहित नगर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज, घंटाघर, इमामबाड़ा, भरुहना सहित कई अन्य इलाकों में हर साल रैन बसेरा का प्रबंध हो जा रहा था, लेकिन अभी तक इसकी शुरुआत तक नहीं हो पाई है। नगर के वासलीगंज चौराहा, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, त्रिमोहानी, लालडिग्गी तिराहा, रमईपट्टी तिराहा, रोडवेज तिराहा, तहसील चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, मुकेरी बाजार तिराहा, गुड़हट्टी चौराहा सहित कई अन्य स्थानों पर पालिका प्रशासन की तरफ से कहीं भी अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऐसी स्थित में ठंड के दस्तक देते ही राहगीरों व मुसाफिरों को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि वर्षों से नगर की सड़कों पर विचरण करने वालों छुट्टा मवेशियों के लिए कोई भी इंतजाम नहीं कराया गया है, जिसके कारण ठंड के बढ़ते ही बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशियों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
ठंड से बचाव के लिए शासन की ओर से कंबल वितरण के लिए 20 लाख रुपया पास किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके अलावा अलाव जलाने के लिए भी दो लाख रुपये पास किए गए हैं। जल्द ही कंबल वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजितराम प्रजापति
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed