फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बुलन्दशहर हत्याकांड सोची समझी साजिश

बुलन्दशहर हत्याकांड सोची समझी साजिश

Wed, 05 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बुलन्दशहर हत्याकांड सोची समझी साजिश
मिर्जापुर। बुलंदशहर में गोहत्या के शक में अमानवीय कृत्य करते हुए पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की हत्या एक सोची समझी साजिश है। उक्त बातेें उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने बुधवार को नगर के रामबाग में आयोजित गोष्ठी में कही। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने कहा कि बुुलंदशहर में आयोजित मजलिश में उपस्थित लाखों मुस्लिमों की मौजूदगी में गड़बड़ी फैलाकर दंगा कराया गया, जिसके कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार में लगे रहे और उत्तर प्रदेश का सामाजिक ताना-बाना ध्वस्त होता रहा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपचन्द जैन ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि जनपद में भी कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने का कार्य किया। इस दौरान शशिभूषण दूबे, सुधाकर, शिवशंकर चौबे, अशोक कुमार गुप्त, राम सिंह, शिवकुमार सिंह पटेल, इश्तियाक अंसारी, विधि सिंह, भूपेंद्र शुक्ला, सतीश शर्मा, संजय गुप्ता, कड़े प्रसाद चैधरी, छोटे खान, नरेश चैधरी सहित अनेकोें कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बैठक कर बुलंदशहर हत्याकांड की निंदा की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास के मुद्दे पर फेल हो चुकी प्रदेश सरकार आम जनमानस का ध्यान हटाने के लिए प्रदेश में धार्मिक उन्माद व सांप्रदायिक तनाव पैदा कर अमन-चैन बिगाड़ना चाहती है। अभी मिर्जापुर की घटना को जनता भूल नहीं पाई थी कि पुन: एक हृदय विदारक घटना बुलंदशहर में हो गई। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल से मांग किया कि कानून और व्यवस्था पर पकड़ न रखने वाली असहाय व असफल सरकार को तत्काल भंग कर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की जाए। इस दौरान स्वामीशरण दुबे, जवाहर मौर्या, सुरेंद्र पटेल, मो. जामिन, कृपाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed