{"_id":"5bdc9518bdec2269b059ce52","slug":"61541182744-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला ईकाई हुई भंग, पद से हटाए गए जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला ईकाई हुई भंग, पद से हटाए गए जिलाध्यक्ष
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में कई दिनों से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई को लेकर दो गुटों के विवाद में जिलाध्यक्ष की कुर्सी चली गई है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रांतीय अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक संयुक्त परिषद के जनपद शाखा के अध्यक्ष मोहन लाल यादव को परिषद विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता एवं उनकी सेवा निवृत्ति को देखते हुए उनको तत्काल प्रभाव से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा मिर्जापुर के अध्यक्ष पद से हटाते हुए जनपद शाखा को भंग करने का निर्णय लिया गया है।
अग्रिम निर्णय तक संयोजक मंडल द्वारा जनपद शाखा के संगठनात्मक कार्यों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा तत्काल प्रभाव से मोहन लाल यादव द्वारा किए गए किसी भी पत्राचार अथवा कार्रवाई को संज्ञान में नहीं लिया जाएगा। संयोजक मंडल में नारायण जी दुबे संयोजक, सर्वेश प्रीतम सदस्य, विनय श्रीवास्तव सदस्य, कमल चौबे सदस्य, प्रभाशंकर आजाद सदस्य व मृगेश यादव सदस्य बनाए गए हैं। संयोजक मंडल द्वारा छह माह में जनपद शाखा मिर्जापुर का चुनाव संपन्न कराएगा।