{"_id":"5b5cbcf54f1c1ba61f8b5a52","slug":"61532804341-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता मामले में लापरवाही पर एडीओ पंचायत को मिली फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता मामले में लापरवाही पर एडीओ पंचायत को मिली फटकार
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिगना। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने छानबे ब्लाक के नगवासी गांव में चौपाल लगाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान स्वच्छता में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत को चेताया। अभिलेख पूर्ण नहीं होने पर आशा और आंगनबाड़ी को फटकारा।
चौपाल में बताया गया कि 17 कुपोषित बच्चे, 30 गर्भवती व 32 धात्री महिलाएं हैं। इनकी जांच व इलाज की जिम्मेदारी चिकित्सा प्रभारी डा. मुकेश प्रसाद को सौंपी गई है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान न देने पर सीडीओ ने एडीओ पंचायत विनोद कुमार गौड को फटकार लगाई। इसके बाद कुपोषित बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को फल, वस्त्र व पोषाहार का वितरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता व सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर बीमारियां केवल गंदगी से होती है। सीडीओ ने पौध रोपण पर बल दिया। कहा गांव में अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं। चौपाल में प्रभारी खंड विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र, विजय शंकर शुक्ल, वरुण शुक्ला, डब्बू शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि, सीडीपीओ सुषमा त्रिपाठी,रामचंद्र, अशोक कुमार शुक्ल, राम रुप यादव सहित स्वास्थ्य बाल विकास परियोजना तथा सेक्रेटरी व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
सीडीओ ने गांव में बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई शौचालयों का दरवाजा खोल कर देखा। महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि शौचालय का प्रयोग करती हैं।