फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीएमओ ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण

सीएमओ ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण

Tue, 17 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण
कछवा। नगर पंचायत स्थित स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थापित वार्डों का निरीक्षण करते हुए प्रदत्त सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि शासन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई, प्रसूति महिलाओं को चौबीस घंटे के अंदर उनके खाते में धनराशि पहुंचाना अनिवार्य है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन में जवाब देने का प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सीबी पटेल को सीएमओ ने निर्देश दिया।
विज्ञापन

आशा और एएनम द्वारा जनसंख्या वृद्धि रोकने के प्रयास, नशाबंदी की जानकारी देने का निर्देश दिया। इन सभी सवालों पर एआरओ संजय राय, बीएएम सत्यप्रकाश व एचईओ पंकज सिंह से पूछे जाने पर सभी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जिस पर सीएमओ ओपी त्रिपाठी ने सभी को फटकार लगाते हुए काम न करने का कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए लिखा। बीस प्रसूति महिलाओं के खाते में एक माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बीएएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने को लिखा और तीन दिन के अंदर सभी के खाते में धनराशि भेजने का आदेश दिया। राष्ट्रीय कार्यक्रम व आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान के लिए अधीक्षक डा. सीबी पटेल को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed