{"_id":"5afb263c4f1c1b894c8b4ef4","slug":"61526408764-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केन्द्रों पर डम्प पड़े गेहूं बने मुसीबत के कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केन्द्रों पर डम्प पड़े गेहूं बने मुसीबत के कारण
Updated Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। छानबे क्षेत्र में स्थित क्रय केेंद्रों पर गेहूं डंप पड़े रहने के कारण खरीद बंद है। किसान गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। क्षेत्र में स्थित सात क्रय केंद्रों में मात्र तीन पर ही खरीदारी हो रही।
खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से गैपुरा भटेवरा स्थित केंद्र पर गेहूं की खरीद की जा रही है। खरीद के बाद गेहूं का उठान न होने से परिसर में गेहूं खुले आसमान के नीचे डंप है। मौसम के बदलते रुख से केन्द्र प्रभारी की सांसें ही अटक जा रही हैं। केंद्र प्रभारी राम कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि दस हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 6747 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। बताया कि केंद्र पर लगभग 2422 क्विंटल गेहूं डंप है। जगह न होने के कारण गेहूं बाहर रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 303 किसानों को नंबर बांटे गए हैं। अब तक 187 किसानों से गेहूं क्रय करते हुए आरटीजीएस के माध्यम से उनका भुगतान किया जा चुका है। साधन सहकारी समिति बौडई कोलेपुर नौगांव मे रखने की जगह न होने पर गेेहूं की खरीद बंद कर दी गई है । गौरा में गोदाम भर जाने के कारण छोटे कास्तकारों से ही गेहूं क्रय किया जा रहा है। बिहसडा स्थित यू पी एग्रो के केंद्र पर भी तौल हो रही है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवनीश यादव ने बताया कि कोलेपुर मे 996 कुंतल, बौडई में 727 कुंतल नौगांव मे 1200 कुंतल, 1242 कुंतल गेहूं डंप है ।गोदामों मेें गेहूं डंप होने की वजह से खरीद मंद गति से चल रहा है। कई केंद्र जगह न होने के कारण गेहूं खरीदना ही बंद कर दिया है । आनलाइन पंजीकरण कराने वाले अन्य किसान गेहूँ की तौल कराने के लिए केंद्रो का चक्कर काट रहे हैं। बहरहाल केंद्रो पर से तौल किया हुआ गेहूं यदि हटा दिया जाय तो खरीद मे तेजी आ सकती है । कृषक रामनाथ राम, किशोर, दया शंकर, हीरालाल, कृपाशंकर आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान इस समस्या की तरफ आकर्षित करते हुए केंद्रो से गेहूं क्रय केंद्रों से अन्यत्र भेजवाने की मांग की है ।