{"_id":"5a662de24f1c1b89268b5dcb","slug":"61516645858-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पहली बार प्राइमरी से राजनीति का हुनर सीखेंगे छात्र--अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पहली बार प्राइमरी से राजनीति का हुनर सीखेंगे छात्र--अनुप्रिया पटेल
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
धनसिरिया में गौरव यात्रा में शामिल हुईं अनुप्रिया पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। ब्लाक के धनसिरिया गांव में सोमवार को ग्राम पंचायत और प्राइमरी स्कूल भवनों का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने धनसिरिया गांव को गोद लेकर वहां का विकास करने की घोषणा की। स्वच्छता अभियान के तहत गांव गौरव यात्रा में शामिल होने के बाद उन्होंने एबीएसए को प्राइमरी स्कूल धनसिरिया को मॉडल स्कूल बनवाने का निर्देश दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने धनसिरिया के प्राइमरी एवं जूनियर स्कूल में डायनिंग हाल, स्मार्ट क्लास रूम, दिव्यांग शौचालय एवं बाल संसद का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का यह पहला प्राथमिक विद्यालय होगा जहां स्मार्ट क्लास रूम में कंप्यूटर के माध्यम से प्राइमरी के बच्चों को कान्वेंट स्कूल की तरह शिक्षा दी जाएगी। साथ ही यहां के तेज तर्रार बच्चे बाल संसद में बैठ कर प्राइमरी स्तर पर ही लीडरशिप का गुर सीखेंगे। ऐसा प्राइमरी स्कूल जो मॉडल स्कूल की तरह है, ऐसी व्यवस्था प्रदेश के पहले प्राइमरी स्कूल में मुझे देखने को मिली है। मड़िहान एवं चुनार के विधायक रमाशंकर सिंह एवं अनुराग सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर राजगढ़ ब्लॉक का सर्वांगीण विकास करने का वादा किया है। प्रधान अखिलेश्वर सिंह को सहकारी सेवा समिति जो वर्षों से बंद पड़ी थी उसे पुन: चालू करने की बधाई दी। जिसमें पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बीडीओ रामचंद्र राम, डीपीआरओ बालेश धर द्विवेदी, राजकुमार सिंह, सतीश सिंह आदि मौजूद थे।