फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क किनारे पटरी न होने से राहगीर गिरकर हो रहे घायल

सड़क किनारे पटरी न होने से राहगीर गिरकर हो रहे घायल

Thu, 07 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे पटरी न होने से राहगीर गिरकर हो रहे घायल

विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह गोपीगंज मार्ग पर सड़क किनारे पटरी नहीं बनाए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते जमीन से लगभग डेढ़ फीट सड़क ऊंची होने के बावजूद मिट्टी नहीं डाली गई है। इससे सड़क पर चढ़ते एवं उतरते समय बाइक एवं साइकल सवार फिसलने से गिर कर घायल हो रहे हैं। राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क किनारे पटरी बनाने की मांग की है।

बता दें कि चील्ह से गोपीगंज तक वर्ष 2017 के जूून महीने में नई सड़क बनाई गई थी। इससे जमीन से सड़क करीब डेढ़ फीट ऊंची हो गई है। सड़क ऊंची होने के चलते उस पर सफर करने वाले राहगीर दो वाहन एक साथ आने पर नीचे उतरने को मजबूर होते हैं, लेकिन सड़क किनारे डेढ़ फीट गहराई होने के कारण अक्सर उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वह अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। ऐसा प्रतिदिन होता रहता है। ग्रामीण अशोक सिंह, लालचंद्र अग्रहरी, राकेश कुमार, मुन्ना सिंह, मुकेश, राजेश, सुभम अग्रहरी, अखिलेश, राजेश यादव आदि ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क किनारे पटरी बनवाने या फिर मिट्टी डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed