{"_id":"599dd1134f1c1be6478b486a","slug":"61503514899-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म:ंहदी प्रतियोगिता में शाहिदा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म:ंहदी प्रतियोगिता में शाहिदा रहीं प्रथम
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को तीज के अवसर पर मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। अध्यापिकाओं ने एक से बढ़ कर एक डिजायन की मेंहदी रचाई थी। कुछ अध्यापिकाओं ने तो देश भक्ति के रंग में ओतप्रोत मेंहदी रचाई। प्रतियोगिता की निर्णायक सुनीता विश्वकर्मा ने हाथो में रची मेंहदी को देख कर शाहिदा बेगम को प्रथम, आकांक्षा गुप्ता को द्वितीय तथा गुड़िया को तृतीय स्थान दिया। जेबा परवीन, साक्षी कुशवाहा, राजश्री, सौम्या द्विवेदी, मनीषा विश्वकर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। हेड टीचर आकांक्षा गुप्ता ने तीज के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पतियों की दीर्घायु के लिए पत्नियां इस व्रत को करती हैं। कार्यक्रम में साक्षी कुशवाहा, शाहिदा परवीन, दिव्या जायसवाल, जेबा परवीन मनीषा विश्वकर्मा, ममता, मंजू, शीला, मनोज आदि मौजूद रहे।