फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निरीक्षण के दौरान गायब मिले दो कर्मचारी

निरीक्षण के दौरान गायब मिले दो कर्मचारी

Sat, 29 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान गायब मिले दो कर्मचारी

विज्ञापन
चील्ह। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने शुक्रवार को विकास खंड कोन के ब्लॉक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटल ब्लॉक कार्यालय की छत टपकती मिली तो पटल पर रजिस्टर ही गायब रहा। निरीक्षण में दो कर्मचारी गायब मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताया।

मंडलायुक्त ने ब्लॉक कार्यालय के सभी पटल का बारी बारी से सघन जांच करते हुये संबंधित अधिकारियों को सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मुख्यालय की छत टपकती और जगह जगह सीपेज मिला। जिसको तत्काल ठीक कराने का आदेश दिया। कार्यालय में मेज के सामने कुर्सी नहीं थी। आलमारी पर धूल जमी थी, जिसे साफ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सेवा पुस्तिका एवं जीपीएफ फाइल का निरीक्षण किया जिसमें सब कुछ ठीक पाया गया। स्थापना पटल को छोड़ कर किसी भी पटल पर रजिस्टर नही होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मनरेगा कार्य योजना की पुस्तक उपलब्ध नही थी। गांव पंचायत के प्रस्ताव उपलब्ध तो थे लेकिन बेतरतीब रखे गए थे, उन्हें क्रमबद्ध रखने का निर्देश दिया। शासनादेश की गार्ड फाइल बनाए जाने एवं विगत दिनों में अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कार्रवाई का अनुपालन किए जाने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह का निरीक्षण किया। वहां मेडिकल औजार पर जंग लगा देख कर असंतोष व्यक्त किया। अधीक्षक कक्ष के सामने काफी मरीज बैठे थे लेकिन पंखा नही लगा था, जिसे तत्काल लगवाने का आदेश दिया। जननी सुरक्षा योजना एवं आशा के मानदेय को अधीक्षक द्वारा शत प्रतिशत भुगतान कराया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा, बीडीओ नीरज दुबे, डा. धीरज कुमार, डा. एके जायसवाल, डा. भावना तिवारी, राहुल, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed