फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   60 candidates will fight in the election season

चुनावी महासमर में संघर्ष करेंगे 60 प्रत्याशी

Tue, 22 Feb 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
60 candidates will fight in the election season
मिर्जापुर। जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए सीटों पर उम्मीदवारों की स्थिति एकदम स्पष्ट हो गई है। सोमवार को नाम वापसी की तारीख बीतने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि अब जिले की पांच विधानसभा सीटों पर विभिन्न दलों के 60 प्रत्याशी अपने भाग्य की आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 82 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें छानबे में 14, नगर विधानसभा क्षेत्र में17, मझवां विधानसभा क्षेत्र में 19, चुनार में 13 तथा मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें से 21 का पर्चा जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया था। सोमवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित थी। नियत समय तक छानबे विधानसभा क्षेत्र के एक प्रत्याशी वीआईपी पार्टी के राही बाबा ने ही अपना नामांकन वापस लिया था। इस तरह से अब सभी पांच विधानसभाओं पर 60 प्रत्याशी अपने भाग्य की आजमाइश करेंगे। विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की ताजा स्थिति इस प्रकार है। छानबे में आठ, नगर विधानसभा क्षेत्र में 14, मझवां विधानसभा क्षेत्र में 14, चुनार में 10 तथा मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

395- छानबे विधानसभा क्षेत्र - सुरक्षित
कीर्ति कोल समाजवादी पार्टी
धनेश्वर गौतम बहुजन समाज पार्टी
भगवती प्रसाद चौधरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
धर्मराज कोल कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्किस्ट लेनिनिस्ट) लिबरेशन
राहुल प्रकाश कोल अपना दल सोनेलाल
शिवपूजन राष्ट्रीय समाज पक्ष
सरोज सरगम बहुजन मुक्ति पार्टी
सर्वेश कुमार जनअधिकार पार्टी
396 नगर विधान सभा के प्रत्याशी
कैलाश चौरसिया समाजवादी पार्टी
भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रत्नाकर मिश्र भारतीय जनता पार्टी
राजेश कुमार पांडेय बहुजन समाज पार्टी
अनवर अली गरीब सामना पार्टी
धनंजय कुमार राष्ट्रीय समाज दल
बदरूद्दीन हाशमी एआईएमआईएम
बालेश्वर प्रसाद यादव राष्ट्रीय समाज पक्ष
विपिन कुमार श्रीवास्तव सुरक्षा समाज पार्टी
सुरेश सिंह आम आदमी पार्टी
संतोष कुमार तमन्ना नेशनल डेमोक्रेटिव पीपुल फ्रंट
संदीप कुमार सोनकर आजाद समाज पार्टी
चंद्रिका प्रसाद निर्दल
जगदीश प्रसाद जगत शास्त्री निर्दल
397- मझवां विधानसभा क्षेत्र
पुष्पलता बिंद बहुजन समाज पार्टी
रोहित शुक्ला समाजवादी पार्टी
शिवशंकर चौबे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
डा. अखिलेश कुमार द्विवेदी जनता दल यूनाइटेड
अर्चना मिश्रा लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास)
अभिषेक त्रिपाठी प्रगतिशील मानव समाज पार्टी
इसरार अहमद राष्ट्रीय समाज दल आर
कमलेश कुमार मिश्र राष्ट्रीय विकास पार्टी
दीपा मौर्या जन अधिकार पार्टी
देवेंद्र प्रसाद मिश्र विकासशील इंसान पार्टी
मृत्युंजय सिंह सुरक्षा समाज पार्टी
डा. विनोद कुमार बिंद निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल
शेषधर दुबे आम आदमी पार्टी
कल्लू निर्दल
398- चुनार विधानसभा क्षेत्र
अनुराग सिंह भारतीय जनता पार्टी
विजय कुमार सिंह उर्फ एवी भइया बहुजन समाज पार्टी
सीमा देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अनवर अली जन अधिकार पार्टी
अमित कुमार सिंह विकासशील इंसान पार्टी
रमाशंकर प्रसाद सिंह अपना दल कमेरावादी
सत्येंद्र कुमार उर्फ सत्येंद्र सिंह आम आदमी पाटी
सदानंद उर्फ सतानंद विश्वकर्मा मौलिक अधिकार पार्टी
संजय उर्फ संजय सिंह पटेल जनता दल यूनाईटेड
दिनेश उर्फ दिनेश प्रकाश सिंह निर्दल
399- मड़िहान विधान सभा क्षेत्र
गीता देवी कोल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नरेंद्र सिंह कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी
रमाशंकर सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी
रविंद्र बहादुर सिंह पटेल समाजवादी पार्टी
डा. अरविंद पटेल जनता दल यूनाईटेड
अवधेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू पटेल अपना दल कमेरावादी
जीरा भारती कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्किस्ट लेनिनिस्ट) लिबरेशन
भईयालाल पाल राष्ट्रीय उदय पार्टी
राजधर सिंह राष्ट्रीय समाज दल आर
राजन सिंह आम आदमी पार्टी
राधेश्याम इंसान भारतीय रिपब्लिक पार्टी इंसान
रामचंद्र उर्फ गुड्डू गोंड पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक
रामतीरथ पाल राष्ट्रीय समाज पक्ष
सत्यानंद जन अधिकार पार्टी
प्रत्याशियों को दिए गए सिंबल
मिर्जापुर। नाम वापसी की तिथि बीतने के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। राष्टीय पार्टियों को उनके चुनाव चिह्न के अतिरिक्त अन्य प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिया गया। इसमें कप प्लेट से लेकर लिफाफा तक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed