{"_id":"69752859755f8297eb083f19","slug":"56220-applications-received-for-inclusion-in-the-voter-list-mirzapur-news-c-20-1-vns1007-1268129-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मतदाता सूची में शामिल होने के लिए हुए 56220 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मतदाता सूची में शामिल होने के लिए हुए 56220 आवेदन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में एसआईआर के बाद अब तक मतदाता सूची में शामिल होने के लिए कुल 56220 आवेदकों ने फॉर्म छह भरकर आवेदन किया है। इसी के साथ ही जिले के अनकलेक्टेबल श्रेणी के जो 342761 नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए थे, उनमें से भी कुछ आवेदन आ रहे हैं।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि 2025 की मतदाता सूची में 34285 ऐसे मतदाता मिले जो दो या उससे ज्यादा स्थानों पर मतदाता थे। फाॅर्म के आधार पर एक छोड़कर बाकी जगह से नाम हटा दिया गया।
साथ ही वर्ष 2025 की मतदाता सूची के सापेक्ष कुल 342761 ऐसे नाम हटाए गए हैं जिन्होंने एसआईआर फार्म जमा नहीं किया। इसमें मृतक, शिफ्टेड व अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। कहा कि वर्ष 2025 में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1910300 मतदाता पंजीकृत थे जबकि एसआईआर के बाद वर्तमान में इनकी कुल संख्या 1567539 हो गई है।
विज्ञापन
अन्य मतदाताओं की संख्या भी घट कर 62 से 39 हो गई है। वर्ष 2025 की मतदाता सूची के अनुसार पुरुष मतदाताओं की संख्या 1003679 थी जो वर्तमान में 855675 हो गई है।
इसी प्रकार महिला मतदाताओं की संख्या वर्ष 2025 में 906559 थी जो वर्तमान में 711825 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं में 148004 की कमी तथा महिला मतदाताओं की संख्या में 184734 की कमी हुई है।
लोकतांत्रिक परंपरा बनाए रखने की दिलाई शपथ : पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय व उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजित मंच पर मतदाताओं व नागरिकों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए शनिवार को शपथ दिलाई गई। संवाद