फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   55 million will be lit District

55 करोड़ से चमकेगा जिला

Sun, 03 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 03 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
55 million will be lit District
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में उपस्थित सदस्य - फोटो : mirzapur
जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष प्रमिला सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें जिला पंचायत मिर्जापुर के मूल बजट 2016-17 और विकास कार्यो पर चर्चा की गई। इस वर्ष 55 करोड़ का  बजट पास किया गया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या छायी रही। समस्या से निजात दिलाने के लिए सदस्यों द्वारा पहाड़ों पर डैम आदि बनाने का सुझाव दिया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से पानी आपूर्ति कराने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह ने नवनिर्वाचित चार सदस्यों सविता यादव, पारो यादव, कल्याण और अमरेश को शपथ दिलाया। साथ ही समितियों के गठन की पुष्टि भी किया। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि सभी सदस्य क्षेत्र के विकास और जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट पर अपनी दृष्टि बनाए रखें। जिससे ग्रामीण क्षेत्रोें में पेयजल समस्या होने पर प्राथमिकता पर पानी उपलब्ध कराएं। अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 24 टैंकर खरीदा जाएगा। जिससे लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड बैठक के दौरान वर्ष 2016-17 का बजट पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस वर्ष 55 करोड़ का आय और व्यय का बजट पास किया गया। मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने पहाड़ी क्षेत्रों मेें होने वाले पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराने के लिए समुचित कदम उठाया जाए। जिससे ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर हो सके।



बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक के दौरान आरती सिंह, अंजनी नंदन पांडेय, अनुराग सिंह, वसीम अहमद, जगदीश, राजेश नारायण तिवारी, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी प्रेमशीला, मझवां ममता सोनकर, राजगढ़ आशा देवी, नरायनपुर छांगुर, निबंधक रत्नाकर सिंह, इंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed