{"_id":"5c2f9e88bdec2256a631320a","slug":"51546624648-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेने निरस्त 20 से अधिक रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेने निरस्त 20 से अधिक रही लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोहरे के चलते शुक्रवार को चार ट्रेन निरस्त रहीं जबकि 20 से अधिक ट्रेनें तीन से लेकर छह घंटे के विलंब से चलीं। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्री तीन से छह घंटे तक प्लेटफार्म पर रुककर अपनी ट्रेन आने का इंतजार करते रहे।
पूर्वी क्षेत्रों में पढ़ रहे कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को धीमी कर दिया है। इसके चलते लंबी दूरी की ट्रेनें तीन से छह घंटे की विलंब से चलने लगी हैं। कुछ ट्रेनें तो इतनी लेट हो जा रही है कि रेल प्रशासन को उनको निरस्त करना पड़ जा रहा है। ट्रेनों को निरस्त किए जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्री राजेश व विनोद तथा रामशकल का कहना है कि किसी तरह वह ट्रेन में टिकट करा रहे हैं लेकिन इनके निरस्त कर दिए जाने से उनको परेशानी का सामना पड़ रहा है। बता दें कि शुक्रवार को हावड़ा से दिल्ली को जाने वाली तूफान मेल, लालकिला, जनता एक्सप्रेस, इलाहाबाद चोपन पैसेजर ट्रेन निरस्त रही। महानगरी एक्सप्रेस तीन घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटा, बह्मपुत्रा मेल तीन घंटा, मगध एक्सप्रेस छह घंटा, संघमित्रा एक्सप्रेस पांच घंटा, ताप्ती गंगा तीन घंटा, कालका मेल तीन घंटा, चंबल एक्सप्रेस तीन घंटा, मुंबई मेल चार घंटा, गुवाहाटी कुर्ला चार घंटा, मुरी एक्सप्रेस पांच घंटा, सीमांचल एक्सप्रेस छह घंटे, गोडिया पांच घंटा, त्रिवेणी तीन घंटा, पटना कुर्ला पांच घंटा आदि शामिल है।
विज्ञापन