{"_id":"5c2bb003bdec2256a87151ed","slug":"51546366979-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से जीवन में संघर्ष की मिलती है प्रेरणा: रत्नाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से जीवन में संघर्ष की मिलती है प्रेरणा: रत्नाकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह। विकास खंड कोन के मदन पट्टी गांव में नव वर्ष के पहले दिन मंगलवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया।
खिलाड़ियों व गांव वासियों को संबोधित करते हुए नगर विधायक ने कहा कि खेल से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं जीवन में संघर्ष करने की प्रेरणा आती है। उन्होंने कहा मानव जीवन में खेल बहुत जरूरी है। इस दौरान नगर विधायक ने विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। दौड़ में पांच किलोमीटर में प्रथम स्थान पर सुभाष यादव, सुशील यादव द्वितीय व तीसरे स्थान पर माता चरण रहे। तीन किलोमीटर की दौड़ में इंद्रेश पाल प्रथम, विनय यादव द्वितीय व बंधु यादव तृतीय स्थान पर रहे। बारह किलोमीटर की दौड़ में दीपू प्रथम, आंसू द्वितीय और शिव पूजन तृतीय स्थान पर रहे। मैराथन दौड़ का आयोजन करने वालों में विरजान यादव,सुनील कुमार, हरिचरन गुप्ता, सुमित पाल, अर्जुन यादव, ओमप्रकाश, इंद्रपति सिंह, देवानंद ,सुनील यादव ,सुधीर यादव, विनय यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।