{"_id":"5bd0c1fdbdec220775479c22","slug":"51540407805-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हमारे अन्नदाता, रखे ध्यान: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हमारे अन्नदाता, रखे ध्यान: डीएम
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। किसान हमारे अन्नदाता है। समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण किए जाए। ये बातें जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस के दौरान संबन्धित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विकास खंडो से आए किसानों की समस्याओं को सुनते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
किसान दिवस के दौरान धान खरीद तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने पाया कि अब तक खरीद के लिए मात्र ग्यारह हजार किसानों के पंजीकरण किए गए है जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने किसानों के पंजीकरण बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। किसान दिवस के दौरान अनुपस्थित सिंचाई चुनार, विद्युत स्टोर समेत अन्य अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटे जाने के साथ ही चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार किसानों के विकास एवं उत्थान के लिए कृत संकल्पित है इसमें किसी प्रकार की शिथलिता कत्तई बर्दाश्त न की जाएगी। इस दौरान कृषि उपनिदेशक डा अशोक कुमार उपाध्याय ने विभाग की तरफ से किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति समेत संबंधित अधिकारी व किसान नेता मौजूद रहे।