{"_id":"5b4f87434f1c1b572f8b542a","slug":"51531938627-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों को नहीं लगाना पड़ेगा तहसील का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों को नहीं लगाना पड़ेगा तहसील का चक्कर
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। तहसील मुख्यालय लालगंज से सुदूर स्थित इलाकों में बसे ग्रामीणों को अब अपनी फरियाद को लेकर तहसील मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब प्रत्येक सोमवार को हलिया ब्लाक मुख्यालय बनाए गए कैंप कार्यालय में एसडीएम लोगों की फरियाद सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद यादव ने कहा कि तहसील मुख्यालय दूर होने व फरियादियों को वहां तक पहुंचने में हो रहे कठिनाईयों को देखते हुए उपजिलाधिकारी लालगंज अरविंद चौहान ने निर्णय लिया। लालगंज तहसील अंतर्गत हलिया विकास खंड का अधिकांश क्षेत्र मध्यप्रदेश के जनपद सिंगरौली, सीधी, रीवां तथा सोनभद्र जनपद की सीमाओं से सटा होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को लालगंज तहसील पहुंचने में न सिर्फ सैकड़ो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था बल्कि जंगली व दुरुह इलाके से होकर गुजरना पड़ता था। बताया जाता है कि ऐसे इलाके के लोग अपनी फरियाद को लेकर तहसील मुख्यालय तक पहुंचने हो रही देरी के कारण को तो पहुंच जातेेेे थे पर वापस लौटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अधिकांश लोग या बाजार में रुक कर या फिर अपने किसी नातेदारी व रिश्तेदारी में रुककर दूसरे दिन अपने घर को रवाना होते रहे। ऐसी स्थिति में शासन के मंशा के अनुसार प्रत्येक सोमवार को ब्लाक मुख्यालय हलिया में बनाए गए अपने अस्थायी कैंप कार्यालय में प्रात: दस बजे से बारह बजे तक संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के उपस्थित में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी लालगंज अरविंद चौहान की अध्यक्षता में चौपाल लगाकर ग्रामीणों के समस्याओं समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी हलिया सुदामा प्रसाद यादव ने समस्त ग्राम प्रधानों तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश किया कि वे अपने अपने ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार कराए। ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों के समस्याओं का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन