फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते लेखपाल

बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते लेखपाल

Sat, 30 Jun 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते लेखपाल
प्रदर्शन करते लेखपाल
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों का विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। अध्यक्ष विजयशंकर यादव ने कहा कि सरकार लेखपालों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। अन्यथा लेखपाल आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संघ की आठ सूत्री मांगों को पूरा करने की बजाए अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रोन्नत, आधारभूत सुविधा और संसाधन, वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्घि, प्रस्तावित राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट द्वारा पारित कराने, लैपटाप और स्मार्ट फोन देने की मांग किया। कहा कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। इसके बाद 26 जून से दो जुलाई तक संसाधनों के अभाव में ई डिस्ट्रिक्ट के तहत जारी होने वाले आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य का पूर्णतया बहिष्कार किया जाएगा। वहीं तीन जुलाई से सात जुलाई तक संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रात: 10 से शाम चार बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नही होने पर नौ जुलाई से संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करते हुए जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान लेखपाल नागेंद्र दुबे, अशोक कुमार, बड़े लाल दूबे, अंगद सिंह यादव, नंदलाल और चिरंजीव मौर्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर/चुनार। लेखपालों की हड़ताल के कारण सभी तहसीलों में काम ठप है। लोगों को जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है। जिससे छात्र छात्राओं सहित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। आय, जाति व निवास नही मिलने से छात्रों को प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है। आय, निवास के लिए आवेदक दिन भर तहसील का चक्कर लगाने के बाद मायूस होकर बैरंग वापस होने को मजबूर हैं। तहसील अंतर्गत रैपुरिया, बरेवा, प्रतापपुर, रेहिया, नुआंव, मगरहा, जफरखानी कोलना, चौकियां लालपुर, रामपुर, देवरिया, भुडकुडा सहित कुल 644 गांव के लोग जाति, निवास एवं आय प्रमाण बनवाने के लिए सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाइन प्रकिया के तहत आवेदन करते हैं और वह अग्रिम कार्यवाही हेतु तहसील में आता है। नौकरी के आवेदन के साथ ही स्कूलों में दाखिला एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्राय: ही लोगों को इन प्रमाण पत्रो की जरूरत पड़ती है। स्कूलों में प्रवेश के लिए खुलने वाले हैं और तमाम स्कूल छुट्टियां पूरी होने के बाद खुल भी गये है। अब स्कूलों में दाखिले का सिलसिला शुरू हो गया है छात्र छात्राओं को इन प्रमाण पत्रों की जरूरत है। प्रमाण पत्र हेतु लोगों ने आवेदन आन लाइन कर दिया है लेकिन वह लेखपाल रिपोर्ट के अभाव में नही बन पा रहा है। हडताल के कारण संबधित क्षेत्र के लेखपाल उस पर अपनी रिपोर्ट नही लगा रहे हैं जिससे छात्र छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक व अन्य लोग भी तहसील से जारी होने वाले प्रमाण पत्र को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed