{"_id":"5ab68de34f1c1bbf758b73ae","slug":"51521913315-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2078 अधिवक्ताओं ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2078 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मतदान से पहले पर्चे का मिलान करते अधिवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के परिसर में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के सदस्य पद के लिए हुए दो दिनों तक मतदान हुआ। इसमें कुल 2880 अधिवक्ताओं के सापेक्ष 2078 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा की गई थी। पूरे प्रदेश में 298 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला शनिवार को पेटी में बंद हो गया।
चुनाव अधिकारी आशुतोष अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष रतन कुमार मिश्र, सचिव बंशबहादुर यादव, सहयोगी शासकीय अधिवक्ता सहित महेंद्रनाथ मिश्र, रविंद्र कुमार पांडेय के सहयोग से चुनाव संपन्न हुआ। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिखा। प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मत देने के लिए रिझाने का प्रयास किया। चुनाव अधिकारी आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को बार काउंसिल के चुनाव के पहले दिन 973 और दूसरे दिन शनिवार को 1105 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।