फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पूर्व राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

पूर्व राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

Mon, 30 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पूर्व राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
अदलहाट। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी गतिविधि राष्ष्ट्रीय वाल विज्ञान कांग्रेस का प्री स्टेट स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियाकला अदलहाट मे रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. के एन त्रिपाठी, डा. जेपी राय वैज्ञानिक वीएचयू, डा. एस के गोयल तथा विद्यालय के डायरेक्टर डा. नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम में जनपद स्तर पर सिनियर वर्ग के चयनित आठ प्रोजेक्ट व जूनियर वर्ग के पांच प्रोजेक्टों के कुल 60 प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों ने अपने लघु शोध पत्र प्रस्तुत किए।

परिणाम स्वरुप सिनियर वर्ग मे प्रिंस कुमार नगर पालिका इण्टर कालेज अहरौरा, रौनीत कुमार व शिवांगी द्विवेदी विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियाकला अदलहाट तथा आकांक्षा पांडेय सेठ द्वारिका प्रसाद एजुकेशनल सेंटर मिर्जापुर से 4 टीम व जूनियर वर्ग से देवांस अग्रहरी नवीन शिक्षा निकेतन अहरौरा व अभिषेक कुमार आर्य शिशु मंदिर अहरौरा के दो टीमों सहित कुल 6 टीमों को चयनीत किया गया।कार्यक्रम का मूल्यांकन डा. केएन त्रिपाठी, डा. जेपी राय, डा. एस के गोयल, डा. एस के आनंद ने किया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिला समन्वयक शुशील कुमार पांडेय ने बच्चों मे वैज्ञानिक अभिरुची पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक प्रतिभागिता करने के बारे मे बात कही।विद्यालय के डायरेक्टर डा. नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों, मार्ग दर्शक शिक्षकों, मूल्यांकनकर्ता वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र एव। स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली माह विद्यालय अहरौरा के प्राचार्य संतोष तिवारी, हरिशंकर सिंह, शिवम तिवारी, शितेश द्विवेदी, राम प्यारे सिंह, सत्य नारायण सिंह, अशोक कुमार आदि रहे । अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य के डी त्रिपाठी ने किया। समापन सत्र में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा.एन पी द्विवेदी ने आए हुए लोगों का आभार प्रगट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed