{"_id":"59c955524f1c1b71548b4624","slug":"51506366802-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी बाबा के भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी बाबा के भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। चक्रवर्ती सम्राट अमरगढ़ किला के अधिष्ठाता कचहरी वाले बाबा का वार्षिक शृंगार व भव्य भंडारा का आयोजन सोमवार को किया गया। जनपद तथा अन्य जिलों से आए साधु संतों के पूजन के बाद भंडारा कार्यक्रम शुरू हुआ। बाबा का प्रसाद लेने वालों का तांता लगा रहा। भक्तों ने कतार में बैठ कर पूड़ी सब्जी व बुनिया प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। दोपहर से भंडारा का शुभारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट तृतीय देवकांत शुक्ला ने कचहरी बाबा की समाधी का पूजन अर्चन किया। उन्होंने कहा कि समाज में भईचारे तथा मेल मिलाप का भाव ऐसे कार्यक्रमों से मिलता है। शहर के अलावा दूरदराज से आये भक्तों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। रविवार से शुरु हुए कीर्तन का सोमवार को समापन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गए। समाधि और उसके आसपास के क्षेत्र को रंगीन झालरों से सजाया गया है। समाधि स्थल तक जाने के लिए रास्ते को गुफा का स्वरूर दिया गया है। देर रात तक समाधि का दर्शन पूजन करने पहुंचते रहे। समाधि स्थल के बाहर मालाफूल, अगरबत्ती, खिलौनों आदि की दूकानें सजाई गईं थीं। इस दौरान जनार्दन पांडेय, शिवकुमार दूबे, पंकज मिश्रा, डा. कृष्णा सिंह, आदि उपस्थित रहे। संचालन सलिल पांडेय ने किया।