फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कचहरी बाबा के भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

कचहरी बाबा के भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

Tue, 26 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
कचहरी बाबा के भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
मिर्जापुर। चक्रवर्ती सम्राट अमरगढ़ किला के अधिष्ठाता कचहरी वाले बाबा का वार्षिक शृंगार व भव्य भंडारा का आयोजन सोमवार को किया गया। जनपद तथा अन्य जिलों से आए साधु संतों के पूजन के बाद भंडारा कार्यक्रम शुरू हुआ। बाबा का प्रसाद लेने वालों का तांता लगा रहा। भक्तों ने कतार में बैठ कर पूड़ी सब्जी व बुनिया प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। दोपहर से भंडारा का शुभारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट तृतीय देवकांत शुक्ला ने कचहरी बाबा की समाधी का पूजन अर्चन किया। उन्होंने कहा कि समाज में भईचारे तथा मेल मिलाप का भाव ऐसे कार्यक्रमों से मिलता है। शहर के अलावा दूरदराज से आये भक्तों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। रविवार से शुरु हुए कीर्तन का सोमवार को समापन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गए। समाधि और उसके आसपास के क्षेत्र को रंगीन झालरों से सजाया गया है। समाधि स्थल तक जाने के लिए रास्ते को गुफा का स्वरूर दिया गया है। देर रात तक समाधि का दर्शन पूजन करने पहुंचते रहे। समाधि स्थल के बाहर मालाफूल, अगरबत्ती, खिलौनों आदि की दूकानें सजाई गईं थीं। इस दौरान जनार्दन पांडेय, शिवकुमार दूबे, पंकज मिश्रा, डा. कृष्णा सिंह, आदि उपस्थित रहे। संचालन सलिल पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed