{"_id":"599dd11a4f1c1b50768b45dd","slug":"51503514906-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत स्पर्श की चपेट में आने से महिला की मौत, दो किशोरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत स्पर्श की चपेट में आने से महिला की मौत, दो किशोरी झुलसी
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पतरखुरा गांव के जंगल में बिजली गिरने से बुधवार की दोपहर तीन बजे एक महिला की मौत हो गई जबकि दो किशोरियां झुलस गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पतरखुरा गांव निवासिनी महिलाएं पास के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। बुधवार की दोपहर तीन बजे गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिपकर बैठ गई। इस बीच बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से गोविंद की पत्नी शीला (32) की मौत हो गई। जगमू की पुत्री मनीषा और भगवंता की पुत्री छनुई झुलस गईं। सहेलियों ने इसकी सूचना गांव आकर दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और झुलसी हुई मनीषा और छनुई को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन