फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रोजगार मेले में 427 युवाओं ने दिया साक्षात्कार

रोजगार मेले में 427 युवाओं ने दिया साक्षात्कार

Sun, 30 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले में 427 युवाओं ने दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 29 जुलाई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विनुथना फटिर्घलाइजर्स लिमिटेड वाराणसी, एमबीटी कृषि मार्ट प्रा लिमिटेड एवं ग्रो फास्ट आर्गेनिक डायमण्ड प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ द्वारा सेल्स ट्रेनीज, ब्लॉक आफिसर एवं सेल्स रिप्रजन्टेटिव पद हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 427 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।

सहायक निदेशक सेवायोजन रविशेखर आनंद ने बताया कि रोजगार मेले में विनुथना फर्टिलाइजर्स लिमिटेड वाराणसी के एचआर प्रेम कुमार पलित एवं राहुल द्वारा सेल्स ट्रेनीज हेतु 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। एमबीटी कृषि मार्ट लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक हसन एवं जिला प्रबंधक त्रिभुवन प्रसाद चौहान द्वारा ब्लॉक आफिसर हेतु 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। तथा ग्रो फास्ट आर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के एचआर लवलेष सिंह द्वारा सेल्स रिप्रजन्टेटिव हेतु 34 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में आनंद कुमार, केके कुुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, जावेद अख्तर, ताजिम खान, महेश कुमार, महादेव, पवन कुमार, जगदीश सोनकर व सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed