{"_id":"596524344f1c1beb058b47f4","slug":"51499800628-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की टूटी रेलिंग दुर्घटना को दे रही आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की टूटी रेलिंग दुर्घटना को दे रही आमंत्रण
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया। विकास खंड हलिया के भटवारी गांव के सामने अदवा नदी पर बने पुल की टूटी रेलिंग दुर्घटना को दावत दे रही है। बिना रेलिंग के पुल पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, बावजूद इसके वर्षों से टूटी रेलिंग आज तक नहीं लगाई जा सकी है, जिससे क्षेत्रीय जनता में गहरा आक्रोश है। पुल पर आवागमन का भारी दबाव बना रहता है, वहीं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी इस पुल से गुजरते हैं, लेकिन पुल से गुजरते समय छोटे-बड़े वाहन चालकों व बच्चों सहित अभिभावकों में हमेशा भय की स्थिति बनी रहती है।
वर्षों से रेलिंग विहीन पुल से ही स्थानीय तथा जिले के अन्य जिम्मेदार आला अधिकारियों व जनप्रनिधियों का भी आवागमन होता रहता है, लेकिन अभी तक पुल के दोनों किनारों की टूटी रेलिंग नहीं लगाई जा सकी है। वर्ष1978 में अदवा नदी पर पुल की तरह की नहर बनवाई गई थी। आवागमन के लिए नदी के ऊपर सड़क बनाई गई थी। उस पर राहगीरों की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई गई थी। बाद में इस लंबे पुल की दोनों तरफ की रेलिंग टूट गई। वर्षों बाद भी उसे लगवाया नहीं गया। रेलिंग नहीं होने की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। पुल के ऊपर बनी सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी पैदल तथा साइकल से जाते-आते रहते हैं, वहीं क्षेत्र के कई अन्य गांवों से भी पैदल तथा वाहनों से लोगों का आवाजाही होती है। रेलिंग विहीन पुल से जा रहे बच्चों के अभिभावकों में उनकी सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार लोग आवागमन की इस ज्वलंत समस्या को वर्षों से नजरअंदाज करते रहे हैं। स्थानीय नागरिक शिवबाबू सेठ, अजय गिरि , बुद्धिमान सिंह, काशी प्रसाद मिश्र आदि ने अदवा नदी पर बने पुल के दोनों किनारों की रेलिंग लगवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में अदवा सुखरा नहर प्रणाली के अधिशासी अभियंता कैफ सिद्दिकी का कहना है कि पुल की रेलिंग के लिए लिखा-पढ़ी की गई है।
विज्ञापन