फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   51 patients were given artificial limbs

51 मरीजों को दिए गए कृत्रिम अंग

Mon, 05 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 05 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
51 patients were given artificial limbs
भारत विकास परिषद गंगा की ओर से रविवार को ओझला स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम में कृत्रिम अंग वितरण एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर 51 मरीजों को कृत्रिम पैर का वितरण किया गया वहीं, विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। पांच नए सदस्यों में कजली गायिका अजिता श्रीवास्तव, अंशु खत्री, विशाल गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, विजय पांडेय को पद-गोपनीयता की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. सुरेश गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

संस्था अध्यक्ष रमेश चंद्र मालवीय ने कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित सदस्यों, अतिथियों एवं विकलांग मरीजों का स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री नटवर नाथ अग्रवाल चैरिटेबुल ट्रस्ट विंग के बाहर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. सुरेश गुप्ता एवं सेवाश्रम के अध्यक्ष सीपी गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मरीजों के बीच कृत्रिम अंगों का भी वितरण किया।
विज्ञापन


कृत्रिम पैर पाकर मरीजों की आंखे खुशी से नम हो गई। कार्यक्रम के दौरान महावीर विकलांग सेवा समिति वाराणसी के डाक्टर्स को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष रमेश चंद्र मालवीय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवाश्रम के अध्यक्ष सीपी गुुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed