फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   51 lakh exemplified for Corona victims

कोरोना पीड़ितों के लिए 51 लाख देकर पेश की मिसाल

Sun, 05 Apr 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
51 lakh exemplified for Corona victims
अभिषेक त्रिपाठी ,कोरोना में पीएम के खाते में जमा किए 52 लाख । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। पूरा विश्व कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है और लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। ऐसे में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो बिना हानि लाभ देखे लोगों की मदद में जुटे हैं। कोरोना से जूझ रहे देश में पीड़ितों की मदद के लिए व्यवसायी अभिषेक त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 51 लाख रुपये दान किया है। साथ ही क्षेत्र में प्रतिदिन लोगों को राशन और भोजन उपलब्ध करा कर मानव सेवा की मिसाल पेश किया है।
विज्ञापन

जिले के कछवां थाना क्षेत्र के राजातालाब रोड निवासी व्यवसायी और समाजसेवी अभिषेक रियल स्टेट के साथ स्वच्छता मिशन से भी जुड़े हैं। शासन ने उनकी संस्था सेवा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रदेश में शौचालय बनवाने के लिए भी नामित किया है। इस समय कोरोना महामारी की चपेट में पूरा विश्व है। महामारी ने देश में तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए फिल्म अभिनेता से लेकर समाज सेवी मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दे रहे हैं। सांसद, विधायक भी अपनी निधि से लोगों की मदद की घोषण का रहे हैं। जिले के जन प्रतिनिधियों ने अपने निधि का उपयोग करते हुए मदद की, पर अभिषेक त्रिपाठी ने गाढ़ी कमाई के 51 लाख रुपये दान दिए। अभिषेक प्रतिदिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब और असहाय को राशन और भोजन भी उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो पैसा मानव के काम न आए, उस पैसे का कोई मतलब नहीं है। जिसे भी ईश्वर ने सक्षम, समर्थ बनाया है, उसे कम से कम इस समय गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed