फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   50 lakh insurance gift for health workers in Corona

कोरोना में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख बीमे का तोहफा

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
50 lakh insurance gift for health workers in Corona
मिर्जापुर। कोरोना 19 के अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री कल्याण पैकेज के तहत उन्हें इस बीमा योजना का लाभ दिये जाने का विभाग की ओर से फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ किसी भी प्रकार की कोरोना से जंग के दौरान अनहोनी होने पर 50 लाख रुपये बीमा की धनराशि उनके परिवार वालों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर ओपी तिवारी ने बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए शासन स्तर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से कोरोना जैसे महामारी जंग में लगे विभाग के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख रूपये की बीमा धनराशि की व्यवस्था किया गया है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने में उत्साह आयेगा।
विज्ञापन

डीसीपीएम ओंकार सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ जनपद के 2043 आशाओं व 4500 स्वास्थ्य कर्मियों को इस योजना का लाभ विभाग द्वारा दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी ने पत्र जारी करके सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है। कोरोना के कहर को रोकने के लिए जिले के आशाओं व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारी इस जंग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को अदा कर रहे है। अभी तक किसी भी स्वास्थ्य कर्मी के लिए विभाग की ओर से इतने बड़े धनराशि की बीमा की कोई व्यवस्था नही थी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व कार्यकर्ता अपनी बात को कई बार अधिकारियों के सामने रखा। इनकी बातों को विभाग ने गम्भीरता से लेते हुए इनके लिए 50 लाख रुपये बीमा की व्यवस्था किया है। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक अजय सिंह के अनुसार कोरोना जैसे महामारी के अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मी यदि खुद कोरोना की चपेट में आ जाते हैं और किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घटित हो जाती है तो विभाग स्तर पर उनके परिवार वालों को 50 लाख रूपये की क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed