फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   49 roads and 35 lanes of 19 wards got damaged in two years

Mirzapur News: दो साल में खराब हो गईं 19 वार्ड की 49 सड़कें और 35 गलियां

Sat, 17 May 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
49 roads and 35 lanes of 19 wards got damaged in two years
मिर्जापुर। नगर में अमृत योजना के तहत सीवर की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें और गलियां खोदी गई थीं। इसके बाद सड़कों की मरम्मत के नाम पर मिट्टी और गिट्टी डालकर लेपन कर दिया गया था। ऐसे में दो साल के भीतर ही नगर के 19 वार्डों की 49 सड़कें और 35 गलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन


नगर के सभी 38 वार्डों की मुख्य सड़कें और गलियों की खोदाई की गई थी। मरम्मत कराने के बावजूद 19 वार्डों की सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। नगर के महुवरिया, रमईपट्टी, फतहां, पक्का पोखरा, डंगहर, तरकापुर, बरौंधा, स्टेशन वार्ड, पुरानी दशमी, गोसाई तालाब, अनगढ़ की सड़कें खस्ताहाल हैं। रतनगंज में इलिया होटल से रेलवे स्टेशन तक सड़क चलने लायक नहीं है। इसी प्रकार अनगढ़-महावीर रोड, भैंसहिया टोला, सबरी रेलवे फाटक रोड, लालडिग्गी चौराहा और संगमोहाल ओवरब्रिज के नीचे स्टेशन जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इनके अलावा वार्डों की गलियां भी खराब हैं।
विज्ञापन




सड़कों की मरम्मत के लिए 21 करोड़ का प्रावधान

मिर्जापुर। अमृत योजना के तहत सीवर के लिए खोदी गई सड़कों के निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। सड़क निर्माण का जो प्राक्कलन तैयार किया गया है, उसके मुताबिक पूरे नगर में एक लाख 31 हजार वर्ग मीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जो सड़क खोदाई से पहले जिस हालत में थी, उसी हिसाब से बनायी जाएगी। यदि कोई पिच रोड थी तो पिच रोड बनाई जाएगी और सीसी रोड थी तो वहां सीसी रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



खोदी गईं सड़कों को बनाकर चलने लायक बना दिया गया है। प्रारंभिक निर्माण के बाद एक-दो साल के लिए छोड़ दिया जाता है। सड़क पूरी तरह बैठने के बाद स्थायी रूप से निर्माण कार्य कराया जाएगा।

- मो. अयाज, परियोजना प्रबंधक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed