फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   49 contenders for the post of BJP district president

Mirzapur News: भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए 49 दावेदार

Fri, 10 Jan 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
49 contenders for the post of BJP district president
मिर्जापुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए जिले में 49 दावेदार हैं। बरौंधा कचार स्थित पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सभी दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के लिए भी नौ लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

इस समय भाजपा में संगठनात्मक चुनाव हो रहा है। दो दिन पहले ही जिले की मंडल इकाइयों के अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों के नाम की सूची जारी की गई है। अब भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिलाध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को 49 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज और पर्यवेक्षक व प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल रहे। नामांकन के बाद जनप्रतिनिधियों व फोरम के सदस्योंं से पर्यवेक्षक ने रायशुमारी की। उसके बाद सूची को प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा। वहां से अनुमोदन के बाद केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। उसके बाद जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी के प्रणेश प्रताप सिंह ने बताया कि 49 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। दावेदारों में पार्टी पदाधिकारी व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी शामिल हैं। राजेंद्र तिवारी, विवेक बरनवाल, देवप्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed